Monday 4 February 2013

रचनात्मक खेल - २

यह गतिविधि रचनात्मकता  का संचार करती है , मजेदार है व उर्जा के साथ लोगो को आपस में मिलाती  हैं |
५ से  ८ के समूह व्यवस्थित करें | प्रत्येक समूह का कार्य एक मशीन बनाने के लिए उनके शरीर और आवाज का प्रयोग करना है | उन्हें योजना और अभ्यास के लिए ५ मिनट दें | प्रत्येक समूह को अपनी मशीन तब तक प्रदर्शित करने दें जब तक कोई यह अनुमान नहीं लगा  लेता कि यह कौन सी मशीन है |
वैकल्पिक : प्रत्येक समूह को एक पेपर की पर्ची पर मशीन का नाम लिखकर  दें | सुझाव : वेक्यूम क्लीनर, कपड़े धोने की मशीन , पेंसिल शार्पनर , मोटरसाइकिल, विद्यालय बस |


दुर्लभ पक्षी
यहाँ यह  जानने का एक तरीका है कि प्रत्येक प्राणी अदभुत है |यहाँ तक कि एक अच्छे से परिचित समूह भी  एक दूसरे के बारे में और अधिक जान सकते है | प्रत्येक खिलाडी को पेपर की एक पर्ची दें और उन्हें इस पर अपना नाम व इसके अलावा अपने बारे में कोई असाधारण रोचक बात या कोई मजेदार बात लिखने को कहें जिसके बारे में अधिकतर लोग नहीं जानते हों | स्वयं भी एक अवश्य लिखें |
उदाहरण
  • आश्चर्यजनक तथ्य ( मेरे एक जुड़वाँ भाई है )
  • मनपसंद खाना ( मैं मक्खन और वेजिटेबल सेंडविच पसंद करता हूँ )
  • रोचक  अनुभव (मैंने ५ साल ..... शहर में व्यतीत किये है |
  • विशेष ईनाम ( मैंने शतरंज प्रतियोगिता में ट्राफी जीती है)
  • विशेष कौशल (मैं अपनी जीभ को आधी मोड सकता हूँ )
  • विशेष रूचि (मैं कार्टून चित्र बनाता हूँ )
पर्चियों को इकट्ठा करें और उन्हें जोर से पढ़ें | प्रत्येक के बाद, कक्षा को अनुमान करने दें किसने लिखा है | “दुर्लभ पक्षी” को खड़े होने के लिए आमंत्रित करें |
आसान समाधान
यह ऊर्जक, छात्रों को मतभेदों को सुलझाने के तरीकों को खोजने में मदद करता है | छात्र जोड़े में ,प्रत्येक एक मुट्ठी बनाते है |समझायें कि अगले ३० सेकंड के लिए प्रत्येक अपने सहभागी को बिना चोट पहुंचाये उसकी  मुट्ठी खोलने का प्रयास करेंगे | बाद में निम्न प्रश्नों पर चर्चा करे :
  • कुछ तरीकें क्या है कि जिनसे छात्रों ने इस मतभेद  को सुलझाने का प्रयास किया है ?
  • कितनो ने सीधे अपने सहभागी को अपनी मुट्ठी खोलने के लिए कहा है ?
समान ध्वनि या सम्बन्ध
समूह को एक घेरे में बैठाकर , एक शब्द कहें | आप से अगला खिलाडी या तो एक समान ध्वनि के शब्द के साथ या एक शब्द जो आपके शब्द से सीधा सम्बंधित हो तुरंत कहेगा | उदाहरण के लिए , अगर आपका शब्द जू (चिड़ियाघर)है तो आपका पडोसी ब्लू या बन्दर कह सकता है | अगर आपका अगला व्यक्ति शेप(आकृति) कहता है तो निम्न खिलाडी को ग्रेप या चोकोर कहना चाहिये |
खिलाडियों को तेजी से प्रतिक्रिया करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए ,घेरे में जारी रखें | आप कुछ रचनात्मक समान ध्वनि और संबंधो को अवश्य सुनेंगे |
रचनात्मक संबंधन
प्रत्येक को एक पेपर की पर्ची पर एक सामान्य संज्ञा लिखने को कहें |
उदाहरण : आदमी, पहाड ,आईस्क्रीम , चम्मच | खिलाडियों को घेरे में चारों ओर उनके और उनके पड़ोसियों के शब्दों के बीच रचनात्मक संबंधन बनाने की चुनौती दें |
उदाहरण के लिए , रीता अपनी पर्ची पकड़कर शुरुआत करती है और अपना शब्द कहती है , “पहाड”| फिर नेहा जो उससे अगली है , अपना शब्द चम्मच पकडती है ओर कहती है “चम्मच पहाड के साथ सम्बंधित है क्योंकि कुछ पहाड में सिल्वर होती है और कुछ चम्मच भी इससे बनी होती है | अजय , नेहा से अगला , “चम्मच” और अपने शब्द संगीत को यह कहकर सम्बंधित करता है,”क्या किसी ने चम्मचो से संगीत पैदा करने की कोशिश की है ?“
घेरे में जारी रखें जिससे सभी खिलाडीयों को अपनी कल्पनाओ को विस्तार देने का मौका मिले  | खिलाडी उन शब्दों को भी जोड़ सकते है जो उन्होंने भूगोल, इतिहास , विज्ञान या अन्य विषयों में सीखे है |
सब कुछ नाम में ही है |
खिलाडियों को एक कागज की पर्ची के बीच में अपने पहले नाम के अक्षर नीचे की और लिखने को कहें (जिनके नाम छोटे हैं वे अपना मध्य नाम भी जोड़ सकते हैं )|
अब समूह कागज को दाहिने हाथ की ओर देते हैं |अब खिलाडी ,उस व्यक्ति के नाम के अक्षर का प्रयोग करते हुए , प्राप्त की गई पर्ची पर कुछ सकारात्मक लिखते हैं |हर कोई बचे हुए शब्दों का प्रयोग करके एक प्रशंसा और  जोड़ देता है ओर आगे बढ़ा देता है |वह व्यक्ति जो अंतिम अक्षर के बारे में लिखता है , उस व्यक्ति की सूची को जोर से पढता है |
उदाहरण
एक अच्छा           श्रोता
          ऊर्जावान
         मीठा बोलने वाला और सज्जन
        अपनी हंसी पसंद करना
        बात करने में मजेदार
        अच्छा वक्ता

No comments:

Post a Comment