Monday 4 February 2013

मानसिक खेल - १

नम्बर काटो
सभी छात्र एक घेरा बनाते हैं | अब १ से गिनती शुरू करते हैं | इसमें अब तीन नियम है |
- जब (केवल)३ से भाज्य संख्या आती है तो  संख्या के बजाय जय जमुई बोलना है
- जब (केवल)५ से भाज्य संख्या आती है तो संख्या के बजाय जय बिहार बोलना है
- जब ३ व ५ दोनों  से भाज्य संख्या आती है तो संख्या के बजाय जय जमुई, जय बिहार बोलना है |
जो गलत बोलता है वह नीचे बैठता जाता है | नमूना गिनती :-
१      २      जय जमुई      ४      जय बिहार      जय जमुई      ७      ८
जय जमुई      जय बिहार      ११     जय जमुई      १३     १४     जय जमुई-जय बिहार
१६     १७ ......
 नंबर बनाओ
      ५ – ५ लोंगो के समूह बनाते हैं |और समूह के प्रत्येक सदस्यों को क्रम से एक नंबर दे देते हैं |
जैसे १  २       ३      ४      ५
इसी तरह दूसरे समुह के सदस्यों को भी समान नंबर देते है
जैसे १  २       ३      ४      ५
अब संचालक एक नंबर बोलता है (ऐसे नंबर बोले जिनमे कोई अंक दुबारा ना आये )  जैसे कि ५४१ |अब वह छात्र जिनका नंबर ५ , ४ व १ है दोड़कर थोड़ी दूरी पर जाते हैं व वापस आकर अपने समूह के सामने ५४१ नंबर बनाकर खड़े होते है | जो समूह पहले आ जाता है उसे एक अंक मिल जाता है | इसी  प्रकार संचालक अलग अलग नंबर बोलता रहता है | जो समूह पहले ५ अंक ले लेता है वह जीत जाता है |
नंबर गिनो
एक घेरा बनाना है और छात्र १ से गिनती शुरू करते है | पर एक छात्र हिंदी में व अगला अंग्रेजी में कहता है जैसे :-
एक - टू - तीन - फौर - पांच - सिक्स
जो गलती करता है वह नीचे बैठ जाता है और गिनती आगे चलती रहती है |

No comments:

Post a Comment